Ahmedabad Airport Bomb: अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

Ahmedabad Airport Bomb Threat: पिछले कुछ दिनों में बम की धमकी भरे मेल आ चुके हैं। हाल ही में लगातार दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। अभी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पास एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है।

Ahmedabad Airport Bomb

Photo Credit- Social Media

Ahmedabad Airport Bomb Threat: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी क्राइम ब्रांच को एक ईमेल के जरिए दी गई है। इसके तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के लिए पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं। इसकी जानकारी ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस शरद सिंघल ने दी है।

विज्ञापन

ईमेल के जरिए दी गई धमकी

अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से दी गई है। इस मेल के आते ही क्राइम ब्रांच के साथ-साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी अलर्ट पर आ गईं। सूचना पाते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी तरह का कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया है। बता दें कि इसके पहले भी राज्य में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी CMO को मिल चुका है मेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम की धमकी भरा एक मेल पिछले हफ्ते भी मिला था। इसमें CM ऑफिस और गांधीनगर में बने राज्य सचिवालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद भी तत्काल प्रभाव से सभी टीमों को एक्टिव कर दिया गया था, लेकिन उनकी जांच में कुछ नहीं मिला। यह धमकी 17 जुलाई को भेजी गई थी।

इसके पहले फरवरी में भी अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। उस समय यह धमकी एक लेटर के जरिए भेजी गई थी। जो लेटर भेजा गया था उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था, जिससे लिखावट की पहचान करके धमकी देने वाले त पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ