हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'रिपोर्ट से पहले लगाई अटकलें...', एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले पर NTSB ने मीडिया रिपोर्ट्स को झुठलाया

Air India Plane Crash Report: जून में गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में एक शख्स को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इसकी जांच में कई चीजें सामने आईं। NTSB ने इस मामले को लेकर अब मीडिया कवरेज को झुठलाया है।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Air India Plane Crash Report: गुजरात में एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले की जांच जारी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अभी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। हादसे के बाद से ही इसके कारणों के बारे में कई अटकलें लगाई गईं। इस पर अब NTSB का बयान सामने आया है। जिसमें प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर किए गए मीडिया कवरेज की कड़ी निंदा की गई। उन्होंने कहा कि ‘एयर इंडिया हादसे पर हालिया मीडिया रिपोर्टें समय से पहले और अटकलें लगाने वाली हैं।’

रिपोर्ट्स को लेकर जताई चिंता

NTSB अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी का एक बयान सामने आया। इसमें उन्होंने ‘जनता और मीडिया से विमान हादसे की जानकारी के लिए जांच ब्यूरो की ऑफिशियल रिपोर्ट्स का इंतजार करने को कहा है। AAIB इस मामले की जांच कर रही है। जब तक वह अपनी रिपोर्ट जारी न कर दे तब तक किसी तरह की अटकलों से बचने की अपील की गई है। दरअसल, इस हादसे की अभी तक जांच चल रही है। जांच एजेंसी ने इसमें अभी तक अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है।

ये भी पढ़ें: ‘हमारे लिए दुआ करो’, Air India फ्लाइट की बार-बार गई लाइट; हाल देख डरे म्यूजिक डायरेक्टर Sajid Ali

विज्ञापन

वेरिफिकेशन किए बिना हुई रिपोर्टिंग

होमेंडी ने कहा कि इसी को देखते हुए कहा गया है कि इस मामले में किसी तरह का कोई सवाल हैं तो उससे जुड़े अधिकारियों से उनके बारे में बात की जानी चाहिए। इसके अलावा  उन रिपोर्ट्स के बार में भी चिंता जताई गई जो शुरुआती रिपोर्ट के बाद  सामने आईं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंटरनेशनल मीडिया संस्थानों ने रिपोर्टिंग की है वह एकदम चुनिंदा और बिना वेरिफिकेशन किए की गई थी।’

शुरुआती जांच में क्या आया सामने?

AAIB ने हादसे की जो प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है उसमें कुछ सवालों के जवाब दिए। इसमें बताया गया कि प्लेन में किसी तरह की समस्या नहीं मिली है। उसका बेहतर तरीके से रखरखाव किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं जिसमें हादसे से पहले प्लेन के पायलट्स के बीच बातचीत का भी जिक्र किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के लिए क्या पायलट हैं जिम्मेदार? क्या कहती है एअर इंडिया और Pilot फेडरेशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola