'हमारे लिए दुआ करो', Air India फ्लाइट की बार-बार गई लाइट; हाल देख डरे म्यूजिक डायरेक्टर Sajid Ali

Sajid Ali Khan Slams Air India: म्यूजिक डायरेक्टर साजिद अली खान ने एयर इंडिया की फ्लाइट का हाल दिखाया है। वो रात में किस तरह फ्लाइट में फंसे और लोगों का डर से क्या हाल था? ये सब उनके वीडियो में देखने को मिल रहा है।

Sajid Ali Khan

एयर इंडिया की फ्लाइट में फंसे साजिद अली खान। (Photo Credit- Instagram)

Sajid Ali Khan Slams Air India: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद अली खान ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की पोल खोली है। इन दिनों एयर इंडिया को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। इसी बीच अब साजिद अली खान ने अपने एक खराब एक्सपीरियंस को लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई आपबीती सुनाई है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि फ्लाइट में वो दुबई से मुंबई जाने के लिए बैठे हैं और कांड हो गया है। फ्लाइट में 4 बार लाइट जा चुकी है और सभी लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट में फंसे म्यूजिक डायरेक्टर साजिद अली खान

साजिद अली खान ने बताया कि इसके बावजूद उन्हें किसी से कोई जवाब नहीं मिल रहा। हर कोई इस सिच्युएशन को बेहद हलके में ले रहा है, सब हंस रहे हैं और मजे ले रहे हैं। हालांकि, ये बेहद सीरियस मामला है क्योंकि बच्चे पीछे बैठे घबरा रहे हैं, वो कांप रहे हैं और रो रहे हैं। इतना ही नहीं साजिद अली खान ने ये भी बताया कि जब एक पैसेंजर ने इसके खिलाफ आवाज उठाई, तो सब मजाक उड़ाने लगे और उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस दौरान वो बस यही दुआ करते दिखे कि वो और बाकी सभी लोग किसी तरह सुरक्षित घर पहुंच जाएं।

विज्ञापन

साजिद ने की लोगों से की यात्रियों के लिए दुआ की मांग

म्यूजिक डायरेक्टर ने अपने इस वीडियो में एयर इंडिया को जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें चीजों को सीरियसली लेने की सलाह दी है। साजिद ने कहा, ‘हमे डराओ मत, अल्लाह ना करे कल को कुछ हो जाए, तो ये बस एक न्यूज होगी।’ लोग डरे हुए हैं। पौने 11 की फ्लाइट थी, 1 बज रहा है और ये लोग सीरियस नहीं हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘प्लीज, एयर इंडिया से दुबई से मुंबई आने वाले सभी पैसेंजर्स के लिए प्रार्थनाएं करें। बच्चे रो रहे हैं और लोगों को गुस्सा आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करना दुखद है और इस फ्लाइट से यात्रा करना भी।’

विज्ञापन

सुरक्षित घर पहुंचे साजिद 

अब फ्लाइट में बढ़ते हादसों को देखकर हर कोई वैसे ही डरा हुआ है। ऊपर से इस तरह के किस्से सामने आने पर लोग और भी ज्यादा घबरा जाते हैं। इस वीडियो पर साजिद अली खान के चाहने वाले उनको लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, साजिद अली खान अब सेफ हैं और अपने घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लोगों को अपडेट दिया है कि वो सुरक्षित अपने घर मुंबई आ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ