बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी ठेकेदार इंदौर से गिरफ्तार
गुजरात के बनासकांठा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने इस मामले के मुख्य ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले के मुख्य ठेकेदार को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस आरोपी ठेकेदार को लेकर बनासकांठा के लिए रवाना हो गई है। गुजरात से आई एलसीबी टीम ने आरोपी मुख्य ठेकेदार हरीश रामचंद्र मेघवानी को इंदौर के ट्रेजर टाउनशिप से गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस की एलसीबी टीम ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा था।
इंदौर : गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मुख्य ठेकेदार इंदौर के ट्रेजर टाउनशिप गिरफ्तार
मुख्य ठेकेदार हरीश रामचंद्र मेघवानी को गुजरात से आई एलसीबी टीम ने किया गिरफ्तार
कार्रवाई को पूरी तरह से रखा गया था गुप्त@GujaratPolice pic.twitter.com/fveWePEOPG
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) April 8, 2025
खबर अपडेट हो रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: