हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रॉड, छेड़छाड़… गुजरात में दरिंदगी की हदें पार, राजकोट में 6 साल की मासूम को बनाया शिकार

गुजरात के राजकोट में 6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसा कांड हुआ. आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब बच्ची चिल्लाई तो गुस्साए आरोपी ने बच्ची के गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया.

विज्ञापन
sexually assaulted in rajkot gujrat

गुजरात के राजकोट में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार हो गई. 4 दिसंबर को आठकोट गांव में कुछ ऐसा हुआ जो इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है. जानकारी के मुताबिक, मजदूर परिवार की बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर घिनौनी हरकत की.

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब बच्ची चीखी तो गुस्साए आरोप ने बच्ची के गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया. इस हमले से मासूम बुरी तरह घायल हो गई. आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर भाग गया.

जब परिवार ने अपनी बेटी की तलाश शुरू की तो वो पास में लहूलुहान हालत में मिली. अपनी बच्ची को इस हालत में देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. मासूम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे राजकोट के सरकारी बच्चों के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस MLA पर बड़ी कार्रवाई, रेप और जबरन अबॉर्शन कराने के आरोप में दर्ज हुआ केस

3 बच्चों का पिता है आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकोट पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और करीब 100 लोगों से पूछताछ की, आसपास के गांवों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल डाटा भी चेक किया. इसके बाद एक्सपर्ट्स की मदद से बच्ची से आरोपी की शिनाख्त कराई गई. बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने रामसिंह तेरसिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो मध्यप्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है. 35 साल का रामसिंह तीन बच्चों का पिता है. जानकारी के मुताबिक रामसिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा रा 65(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भोपाल में बच्ची से रेप के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola