17-floor Luxurious Hotel on Sabarmati Riverfront: गुजरात में हर एक शहर अपने-अपने विकास को गले लगा रहा है। वहीं बात करें अहमदाबाद की तो यहां विकास हाई स्पीड के साथ हो रहा है। इसी कड़ी में अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 300 कमरों के साथ 17 मंजिल होटल बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. (SRFDCL) ने 17 मंजिला होटल के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले रिवरफ्रंट पर कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। पिछले हफ्ते ही अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति ने रिवरफ्रंट पर एक सम्मेलन, संस्कृति और व्यापार केंद्र बनाने के लिए एक बड़े लेवल पर प्रोजेक्ट तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया था।
बोर्ड बैठक में SRFDCL का फैसला
सोमवार को साबरमती रिवरफ्रंट हाउस में SRFDCL की बोर्ड बैठक में रिवरफ्रंट के पश्चिमी किनारे पर 17 मंजिल के 300 कमरों वाले होटल बनाने का फैसला किया गया है। होटल निर्माण के डेवलपमेंट राइट्स के लिए RFP भी जारी की जाएगी। SRFDCL ने पहली बार साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी तट पर एक होटल बनाने का फैसला किया है। SRFDCL के सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में 792.50 करोड़ रुपये की लागत से पालडी में साबरमती रिवरफ्रंट पर ‘कन्वेंशन, सांस्कृतिक और व्यापार केंद्र’ के निर्माण के लिए DPR तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस ‘सम्मेलन, सांस्कृतिक और व्यापार केंद्र’ के लिए 500 करोड़ रुपये के अनुदान को लेकर राज्य सरकार के सामने एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं अहमदाबाद मु. निगम पर 292.50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
यह भी पढ़ें:Gujarat: सबसे पुराने रेलवे स्टेशन रेनोवेशन का फेज- I शुरू; 16 मंजिल की होगी Main Station Building
SRFDCL का मेगा प्रोजेक्ट
सूत्रों ने आगे कहा कि पहले मेगा प्रोजेक्ट के तौर पर 40,200 वर्ग मीटर के प्लॉट पर कन्वेंशन, सांस्कृतिक और बिजनेस सेंटर, 14,940 वर्ग मीटर के प्लॉट पर कन्वेंशन सेंटर की योजना बनाई गई है 11,365 वर्ग मीटर के भूखंड पर एक प्रदर्शन कला थिएटर बनाने की योजना है जिसके लिए होटल के विकास अधिकार बेचे जाएंगे। जिसमें तीन अलग-अलग विकल्पों पर चर्चा की गई. जिसमें विकल्प एक में होटल के विकास अधिकार बेचे जाएंगे। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण एसआरएफडीसीएल द्वारा किया जाएगा। संचालन-रखरखाव पट्टा एसआरएफडीसीएल द्वारा दिया जाएगा। विकल्प दो में, होटल विकास अधिकार बेचे जाएंगे। जबकि होटल विकसित करने वाला डेवलपर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करेगा। होटल बोलीदाता 15 वर्षों तक संचालन-रखरखाव करेगा। विकल्प तीन में होटल विकास अधिकार बेचे जायेंगे। जबकि होटल डेवलपर डेवलपर के लिए कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करेगा। होटल बोलीदाता 30 वर्षों तक संचालन-रखरखाव करेगा।
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
13 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
15 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
15 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines