भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर बाजी मार ली है.
गुजरात निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी के उम्मीदवार हैं. बीजेपी के कुल 9237 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, कांग्रेस की तरफ से 8443 उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी के 5261 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा.
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए ईवीएम से पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है. बैलेट पेपर के वोटों की गिनती के बाद ईवीएम का नंबर आएगा.
अरावली जिले की मोडासा और बायड नगर निगम 42 सीटों पर 97 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिला पंचायत की 30 सीटों के लिए 87 उम्मीदवार, तालुक पंचायत की 140 सीटों के लिए 401 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: गुजरात में 15 नगर निगमों पर हुए स्थानीय निकाय चुनावों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है. 26 अप्रैल को 5 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. आज 9200 सीटों के नतीजों का ऐलान होगा. इन चुनावों में सीधी टक्कर बीजेपी, कांग्रेस के बीच है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और AIMIM के उम्मीदवार भी चुनाव में उतरे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 15 नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत वोटिंग हुई. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गजों ने मतदान किया.
पूर्व अधिकारी से पूर्व विधायक तक मैदान में
गुजरात के स्थानीय चुनावों में पूर्व अधिकारियों से लेकर पूर्व विधायक तक मैदान में उतरे हैं. गुजरात कैडर के पूर्व आईपीएस एमएल निनामा, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी की किस्मत का फैसला भी आज आएगा.
---विज्ञापन---
गुजरात में AAP-कांग्रेस आजमा रही किस्मत
आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. यहां चुनाव प्रचार का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव गुजरात में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने का एक मौका हैं. वो पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---