गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

PM Modi

नई दिल्ली: गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर (National Mayor Conference) का सम्मेलन का आगाज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में बीजेपी शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन बीजेपी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा के मुताबिक पीएम मोदी राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे और उनका लोगों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। साथ ही प्रधानमंत्री पीएम शहरी विकास योजना पर आमंत्रित अतिथियों का मार्गदर्शन करेंगे।

ऋतुराज सिन्हा के अनुसार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। जबकि दो दिनों में भाग लेने वाले अन्य लोगों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ