अहमदाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 5 सितंबर को अहमदाबाद में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी का आशीर्वाद भी लेंगे।
पार्टी के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष पांच सितंबर को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के ‘परिवर्तन संकल्प’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अभी पढ़ें – Bihar: ललन सिंह बोले- 2024 में 40 सीट जीतेंगे
राजस्थान के पूर्व मंत्री ने कहा, “गांधी रिवरफ्रंट पर कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद वह 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेने के लिए साबरमती आश्रम जाएंगे।”
बता दें कि 3,500 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनावों के लिए तीन महीने का लंबा अभियान तैयार किया है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। शर्मा ने आगे कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए 15 सितंबर का लक्ष्य रखा है।
अभी पढ़ें – अमित शाह बोले- केरल कांग्रेस हो रही गायब, भाजपा है केरल का भविष्य
गुजरात और केंद्र में भाजपा की “डबल इंजन” सरकार पर टिप्पणी करते हुए शर्मा ने कहा, “एक इंजन 2022 के चुनाव में और दूसरा 2024 के लोकसभा चुनाव में बाहर चला जाएगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी में उत्साह है और 182 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 52,000 बूथ कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति से जुड़े सवाल पर शर्मा ने आप द्वारा दी जा रही चुनौती को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कितनी भी बार गुजरात आएं, मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहेगा।
पुलिस हिरासत में डकैती के आरोपी की मौत, शव का वीडियो जारी कर परिजनों ने लगाया अमानवीय बर्बरता का आरोप
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Provigil)
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
11 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
13 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 hr agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines