केरल: कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने कभी भी अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए काम नहीं किया। उन्होंने उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में माना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में यह बात कही। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा केरल कांग्रेस देश से गायब हो रही है। दुनिया को कम्युनिस्ट पार्टियों से छुटकारा मिल रहा है। अगर केरल का भविष्य है तो वह भाजपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रभक्ति, बलिदानी और बहादुर चाहिए

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में मत्स्यफेड सहकारी, मछुआरा समुदाय के कल्याण की दिशा में काम करने वाली एक सहकारी समिति का दौरा करने वहां पहुंचे थे। वह आगे बोले मैं केरल भाजपा के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, क्योंकि पूरे देशभर में भाजपा को काम करने के लिए सिर्फ राष्ट्रभक्ति चाहिए। लेकिन केरल में काम करने के लिए राष्ट्रभक्ति और बलिदान करने की ताकत और बहादुरी तीनों चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे हुए अंबेडकर सम्मानित

आगे अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा कहा कि जब हमने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई, तो हमने दलित को भारत का राष्ट्रपति बनाया। अपने दूसरे कार्यकाल में, हमने द्रौपदी मुर्मू एक एसटी समुदाय से हैं को भारत का राष्ट्रपति बनने में मदद की। कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों ने अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए कभी काम नहीं किया। वे उन्हें केवल वोट बैंक मानते थे। बाबा साहेब अम्बेडकर को कांग्रेस के शासन काल में भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया था। कांग्रेस के बाहर होने के बाद ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ