Gujarat Assembly Election: गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में चुनाव को लेकर आप पार्टी के बाद अब बीजेपी भी पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ चुकी है। गुजरात में भाजपा ने अब चुनावी रणनीति के तहत अपने केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। एक रणनीति के तहत भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और अपने दिग्गज नेताओं का गुजरात दौरा गुरुवार से शुरू करा दिया है। 6 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत 10 अक्टूबर तक केंद्रीय कुल दर्जनभर केंद्रीय मंत्रियों का गुजरात के अलग-अलग इलाकों में जमावड़ा होगा।
6 अक्टूबर को विदेश एवं संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी और बीएल वर्मा गुजरात दौरे पर थे। मीनाक्षी लेखी विधानसभा की सीट व्यारा और निजार का दौरा किया जबकि बीएल वर्मा अहमदाबाद और महुधा के दौरे पर थे। वहीं, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, अश्विनी वैष्णव , साध्वी निरंजना ज्योति, अजय भट्ट, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू गुजरात के दौरे पर हैं।
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Health: मेदांता अस्पताल पहुंचे राजनाथ सिंह, जाना मुलायम सिंह का हाल
इन विधानसभाओं में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार जहां कालोल विधानसभा, अश्विनी वैष्णव आनंद जिले की पेटलाद और सोजित्रा, साध्वी ज्योति अहमदाबाद जिले के विरमगाम और धोलका जबकि अजय भट्ट अरवल्ली जिले के मोडासा विधानसभा सीट और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अमरेली के सावरकुंडला और राजुला साथ ही किरेन रिजिजू भावनगर के महुआ में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस दौरान किरण रिजिजू ने आप पार्टी को झूठा करार देते हुए कहा कि पंजाब की जनता आप पार्टी को चुनकर पछता रही है। गुजरात की समझदार जनता आप के झांसे में नहीं आएगी। वहीं, केंद्रीय डिफेंस और टूरिज्म मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में लोग आप पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, क्यूंकि उन्हें पता चल गया है कि हकीकत में आप पार्टी वो नहीं है, जिसकी वो बातें करते हैं।
अभी पढ़ें – सीएम गहलोत ने की बड़ी घोषणा, सोडाला एलिवेटेड रोड़ का नाम ‘भारत जोड़ो मार्ग’ होगा
गुजरात में आप की जमानत जब्त हो जाएगी: भूपेंद्र यादव
अमरेली में भूपेंद्र यादव ने कहा कि आप के उम्मीदवारों की गुजरात में जमानत भी जब्त हो जाएगी। आनंद जिले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की बदलती सूरत के बारे में कहा कि आनंद रेलवे स्टेशन भी आधुनिक स्टेशन में से एक होगा और हाई टेक रेलवे भारत को और नयी उचाईयों तक ले जाएगी।
8 अक्टूबर को डॉ. वीरेंद्र कुमार पंचमहाल के हालोल विधानसभा का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट अरवल्ली जिले के बाढ़ विधानसभा का दौरा करेंगे और रिजिजू भावनगर के पालीताणा विधानसभा में डेरा डालेंगे। 9 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री प्रतिभा भौमिक बनासकांठा जिले के पालनपुर विधानसभा सीट का दौरा करेंगी
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
24 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
47 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines