---विज्ञापन---

Mulayam Singh Yadav Health: मेदांता अस्पताल पहुंचे राजनाथ सिंह, जाना मुलायम सिंह का हाल

Mulayam Singh Yadav Health: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव का हाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। […]

Mulayam Singh Yadav Health: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव का हाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है।

---विज्ञापन---

परिवार से जाना मुलायम का हालचाल

शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ अपने काफिले के साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने मुलायम के परिवार के लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुलायम सिंह से भी मुलाकात की। राजनाथ अस्पताल में कुछ समय तक रुके। इसके बाद वहां से अपने काफिले के साथ रवाना हुए।

अभी पढ़ें सीएम गहलोत ने की बड़ी घोषणा, सोडाला एलिवेटेड रोड़ का नाम ‘भारत जोड़ो मार्ग’ होगा

---विज्ञापन---

कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं मेदांता

बता दें कि गुरुवार को मुलायम बेटे अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव उनसे मिलने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद अखिलेश ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से नेता जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं की अपील की थी। उनसे पहले बुधवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मेदांता आए। अस्पताल में पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना।

लगातार हेल्थ बुलेटिन जारी कर रहा है अस्पताल

पिछले हफ्ते समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुलायम सिंह यादव के हेल्थ बुलेटिन जारी किए जा रहे हैं। सभी में उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। बताया गया है कि गुरुवार को उनकी स्थिति ज्यादा नाजुक हो गई थी। इसे देखते हुए मुलायम सिंह के परिवार के काफी लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में भी मुलायम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

First published on: Oct 07, 2022 05:16 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola