Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसायटी में पानी की समस्या सोमवार को भी बनी हुई है। पानी नहीं आने के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सोमवार को लोग ऑफिस नहीं जा सके और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए। लगातार हो रही इस समस्या ने लोगों का सोसायटी में रहना मुश्किल कर दिया है। 4 दिन से सोसायटी में पानी की समस्या बनी हुई है।
त्योहार भी हुआ फीका
सोसायटी में पानी की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी कई टावरों में पानी नहीं आया था। इस वजह से त्योहार फीका पड़ गया था। रविवार को भी यही समस्या बनी रही। अब आज सोमवार को भी सोसायटी में पानी नहीं आया है। इससे लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है। लोग बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर है।
सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने से भी नहीं बनी बात
पानी नहीं आने की समस्या से परेशान होकर रविवार रात सोसायटी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों के सब्र का बांध टूट गया है। रविवार रात लोग पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए थे। इसके बाद भी सोमवार को स्थिति जस की तस बनी हुई है। सोसायटी में पानी की समस्या बरकरार है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के स्क्रैप माफिया पर फिर कसा शिकंजा, जानें क्या हुआ एक्शन
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
57 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
2 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines