Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के स्क्रैप माफिया पर फिर कसा शिकंजा, जानें क्या हुआ एक्शन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना पर एक बार फिर से पुलिस ने शिकंजा कसा है। बीटा 2 थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के केस में रवि काना के सबसे बेहद करीबी साथी सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

beta 2 arrest

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना पर एक बार फिर से पुलिस ने शिकंजा कसा है। बीटा 2 थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के केस में रवि काना के सबसे बेहद करीबी साथी सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूरज बुलंदशहर के औरंगाबाद का रहने वाला है। उस पर गैंगस्टर एक्ट समेत तीन आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस सूरज से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

वर्तमान में जेल में बंद है गैंग लीडर
स्क्रैप माफिया रवि काना वर्तमान में जेल में बंद है। उस पर गैंगरेप समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा उस पर इनाम भी घोषित रह चुका है।

विज्ञापन

डरा धमका कर लेते थे ठेका
पुलिस ने बताया कि गैंग लीडर रवि काना व उसके गैंग के लोग जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से मालिकों पर दबाव बनाकर अवैध रूप से डरा धमकाकर स्क्रैप के ठेके लेते थे। आरोपी अवैध रूप से ठेका लेकर काली कमाई करते थे, जिसका निवेश विदेश में भी किया गया है।

कई अन्य रडार पर
रवि काना गैंग से जुड़े कई अन्य लोग पुलिस की रडार पर है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। हाल ही में पुलिस ने गैंग के डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बीटा 2 कोतवाली में दर्ज किए गए केस की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ