Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गर्लफ्रेंड को लेकर भिड़े 2 छात्र, चाकू से हुआ हमला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक युवक ने दो नाबालिग किशोरों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Crime Scene

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक युवक ने दो नाबालिग किशोरों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विवाद एक लड़की को लेकर हुआ था.

कटहेरा रोड पर हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना कटहेरा रोड से जा रहे राहगीर से मिली. मौके पर पहुंची दादरी थाना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जांच में सामने आया कि आरोपी युवक शावेज ने 17 और 16 वर्ष के दो किशोरों पर चाकू से वार किया था. पुलिस टीम ने कटहेरा रोड तिराहे के पास से शावेज को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisment

एक लड़की को लेकर हुआ विवाद

छानबीन में खुलासा हुआ कि दोनों नाबालिग एक ही लड़की को पसंद करते थे. इसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर आरोपी शावेज घर से चाकू लेकर आया और एक किशोर पर हमला कर दिया. जब दूसरा किशोर बीच-बचाव के लिए आया, तो शावेज ने उस पर भी हमला कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ