हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फ्लैट की घंटी बजाने को लेकर विवाद, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सोसाइटी गेट पर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
Credit: AI

ग्रेटर नोएडा की एक रिहायशी सोसाइटी में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. सोसाइटी के गेट पर जमकर लात-घूंसे, लाठी और डंडे चले. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: निकाह हुआ और बन गए माता-पिता, यूपी में पहली रात ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

क्या है पूरा मामला?

ये मामला निम्बस एक्सप्रेस पार्कव्यू सोसाइटी का है. जानकारी के मुताबिक, एक डिलीवरी बॉय शनिवार रात सोसाइटी में डिलीवरी देने पहुंचा था. इसी दौरान उससे गलती से किसी दूसरे फ्लैट की घंटी बज गई. इस बात को लेकर फ्लैट में रहने वाले रेजिडेंट और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर रेजिडेंट ने सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी. जब सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे तो डिलीवरी बॉय और गार्ड के बीच भी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला और बिगड़ गया. आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने अपने बाकी साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी डिलीवरी बॉय वहां से फरार हो गए. कई लोग अपनी मोटरसाइकिल भी मौके पर छोड़कर भाग निकले. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. मौके से मिली मोटरसाइकिलों के जरिए भी डिलीवरी बॉय को ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में थार के नीचे फंसा कारोबारी, 25 मिनट तक तड़पता रहा, वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola