सुहागरात के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन बनी मां, खुशी से झूम उठा दूल्हा; बांटी मिठाईयां

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी की पहली ही रात एक नवविवाहिता ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. बच्ची का पिता बनने के बाद दूल्हे ने पूरे गांव में मिठाई बांटी.

UP Viral News

Credit: AI

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक अनोखी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी की पहली ही रात बच्ची को जन्म दिया, जिससे पूरे गांव में चर्चा और खुशी का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को कुम्हरिया गांव के रहने वाले रिजवान का निकाह पास के गांव की युवती से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ. शादी के बाद देर शाम दुल्हन को ससुराल लाया गया. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा. शुरुआत में परिवार वालों को लगा कि शायद थकान या कमजोरी के कारण दर्द हो रहा है, लेकिन जब दर्द बढ़ने लगा तो घर में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में खुशी का माहौल

परिवार वालों ने तुरंत पास में रहने वाली एक महिला डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि दुल्हन को प्रसव पीड़ा हो रही है. इसके बाद सुबह होते-होते घर में ही एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हो गया. बच्ची के रोने की आवाज सुनते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया और सभी लोग खुशी से झूम उठे. शादी की पहली ही रात बच्ची के जन्म की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.

दूल्हे ने बांटी मिठाई

आसपास के लोग भी दुल्हन और नवजात को देखने घर पहुंचने लगे. गांव की महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं और माहौल उत्सव जैसा हो गया. इस खुशी के मौके पर दूल्हा भी बेहद खुश नजर आया. पिता बनने की खुशी में उसने गांव में सभी का मुंह मीठा कराया. परिवार के लोगों ने बताया कि बच्ची और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में पहले से आपसी सहमति थी और शादी भी रजामंदी से हुई है. इस मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ