Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की एक बस सोमवार सुबह एलजी गोलचक्कर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में उस समय कई छात्र सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ। बड़ा हादसा टल गया है।
बस का स्टीयरिंग फेल
सूत्रों ने दावा किया है कि हादसा बस की स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
नियमों का नहीं हुआ पालन
इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। बताया जा रहा है कि स्कूल ने परिवहन व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय सुरक्षा कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया था। बस के नियमित मेंटेनेंस और जांच में भी लापरवाही बरती गई।
अभिभावकों ने जताई नाराजगी
अभिभावकों ने इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है और स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया गया है।
हम बच्चों के साथ
News24 से बात करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल हिमा शर्मा ने बताया कि बस चालक ने होशियारी से बड़ा हादसा होने से टाल दिया। बच्चों को पूरी तरीके से सुरक्षित दूसरी बस स्कूल पहुंचाया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा हर नियमों का पालन किया जाता है। हम पूरी तरीके से बच्चों के साथ है। बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: आज भी नहीं आया पानी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इकोविलेज 1 सोसायटी में लोग बेहाल
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
35 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
1 hr agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
1 hr agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines