Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में हाईटेक कॉमन साइंटिफिक सेंटर को उपकरणों से लैस किया जाएगा. यमुना प्राधिकरण (यीडा) इस सेंटर में 697.36 लाख की लागत से आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण स्थापित कर रहा है. इससे पार्क में स्थापित होने वाली सभी इकाइयों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध होगा.
साइंटिफिक सेंटर में लगेंगे हाईटेक उपकरण
यमुना प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे इस कॉमन साइंटिफिक सेंटर में थ्री-डी डिजाइनिंग, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, टेस्टिंग और एसआईटीसी उपकरण लगाए जाएंगे. केवल मेडिकल डिवाइस निर्माण के लिए डिजाइन की गई यह लैब उच्च तकनीक पर आधारित होगी. इसका उपयोग सभी स्टार्टअप्स और निर्माताओं को साझा तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा.
जनवरी में संभावित उद्घाटन
यमुना प्राधिकरण ने उपकरण आपूर्ति और इंस्टॉलेशन के लिए कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2026 तक इस साइंटिफिक सेंटर का उद्घाटन किया जा सकता है. 388.50 लाख की लागत से उपकरण और सर्विस इंस्टॉल की जाएंगी.
पहली इकाई हो चुकी है क्रियाशील
यीडा के सेक्टर-28 स्थित 350 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह मेडिकल डिवाइस पार्क देश का सबसे खास केंद्र होगा. अब तक 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है. सितंबर 2025 में पार्क की पहली निर्माण इकाई चालू हो चुकी है, जिससे इस परियोजना को बड़ी सफलता मिली है.
केंद्र सरकार से 100 करोड़ का अनुदान
केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ की आर्थिक सहायता से यह प्रोजेक्ट और भी मजबूत हुआ है. मेडिकल डिवाइस पार्क के तहत तैयार प्रशासनिक भवन पहले ही बनकर तैयार है. मेडिकल डिवाइस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का कार्यालय भी यमुना प्राधिकरण की इमारत से इसी भवन में आ चुका है.
स्वदेशी चिकित्सा उपकरणों को मिलेगा बढ़ावा
प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इस पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों को वैज्ञानिक केंद्र और उपकरणों से सीधे तकनीकी लाभ मिलेगा. इसका उद्देश्य देश में चिकित्सा उपकरणों की विदेशी निर्भरता को कम करना और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना है.
ये भी पढ़ें: नोएडा का निठारी कांड, SC ने सुरेंद्र कोली की क्युरेटिव पिटीशन पर आदेश सुरक्षित रखा
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
8 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines