News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआरआई रेजिडेंसी सिटी में रहने वाले प्राॅपर्टी डीलर फरमान सैफी ने सूदखोरों से तंग आकर ALL OUT पी लिया। गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। कुछ लोगों से 5 साल पहले फरमान ने डेढ़ करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। बार बार सूदखोर रकम वापस करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरमान ने बताया कि वह कई सालों से ब्याज की रकम चुका रहा है। आरोपी और ब्याज की मांग कर रहे थे। इस तनाव के चक्कर में उसके पिता को ब्रेन हैमरेज भी हो चुका है। उसके पिता कारोबारी है। अब बेटे ने जान देने की कोशिश की है। गनीमत रही कि समय रहते फरमान को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें फरमान ने चारों सूदखोरों के नाम लिख रखे है जो कि उसको परेशान कर रहे थे। उसने लिखा है कि कर्जदाताओं द्वारा बनाए गए मानसिक दबाव और धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से टूट गया है। इस वजह से वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डाॅक्टरों से बातचीत की गई है। फिलहाल फरमान की हालत खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज सोसायटी में लगी आग
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।