ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज सोसायटी में लगी आग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। आग सोसायटी के सी 6 टावर के फ्लैट में लगी है। महिला किचन में खाना बना रही थी।

Fire in Greater Noida 1
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। आग सोसायटी के सी 6 टावर के फ्लैट में लगी है। महिला किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक आग लग गई। आरोप है कि फायर के उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। बिसरख थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

समय रहते पाया काबू

सोसायटी के सी 6 टावर के फ्लैट में आग लगते ही लोग मौके पर पहुंच गए। मेंटेनेंस की टीम व सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। निवासियों ने आग लगने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि सोसायटी में आग को बुझाने वाले उपकरण खराब है। लोगों का जीवन खतरे में है।

Advertisment

खाना बनाते दौरान लगी आग

फ्लैट में किचन के अंदर महिला खाना बना रही थी। तभी अचानक आग लग गई। चिमनी व अन्य जगह से आग की लपटे निकलनी लगी। यदि महिला ने समय से आग को नहीं देखा होता तो आग बड़ा रूप ले सकती थी।

सोसायटी में समस्या ही समस्या

ईकोविलेज 1 सोसायटी के अंदर समस्याओं का अंबार लगता जा रहा है। कुछ दिन से सोसायटी में पानी का संकट छाया था। हजारों परिवार पानी नहीं आने से परेशान थे। इसके अलावा गत दिनों एनपीसीएल की तरफ से भी डेढ़ करोड़ का बकाया नहीं जमा करने पर सोसायटी की बिजली काट दी गई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ