ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा, बंद फाटक पार कर रहे युवक को ट्रेन ने उड़ाया, अगले महीने थी शादी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दतावली गांव में दिन दहला देने वाला हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हादसे का वीडियो देखकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा लेगा.

Tushar

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दतावली गांव में दिन दहला देने वाला हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हादसे का वीडियो देखकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा लेगा. रेलवे का बंद फाटक क्रास करके ट्रैक पार कर रहे युवक को ट्रेन ने कुचल दिया. अगले महीने युवक की शादी होनी थी. इस हादसे में पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया है.

विज्ञापन

तेज स्पीड में आई बाइक

दतावली गांव का रहने वाला युवक तुषार बाइक पर सवार होकर बंद फाटक को साइड से क्रास करके आगे बढ़ गया. वह तेज स्पीड में जब रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो उसकी बाइक डिस्बैलेंस होकर गिर गई. वह बाइक को उठा रहा था तभी 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आई ट्रेन ने उसको उड़ा दिया. इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

विज्ञापन

3 कदम भागा

युवक जब बाइक से गिरा तो वह उठकर खड़ा हुआ. तभी उसको ट्रेन का हार्न सुनाई दिया. तुषार ने वहां से भागने की कोशिश की वह 3 कदम की भाग पाया कि उसको ट्रेन ने उड़ा दिया. यदि वह पटरी के बजाए साइड में भागता तो उसकी जान बच सकती थी.

बंद फाटक पार करना जानलेवा

ट्रेन के बंद फाटक को पार करना कितना जानलेवा है वह इस हादसे से साबित हो गया है. आम जनजीवन में लोगों को सब्र रखता बेहद जरूरी है. यदि तुषार बंद फाटक पर एक मिनट का भी इंतजार कर लेता तो उसकी जान बच सकती थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ