Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को पहले से अधिक हरा भरा शहर बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से अभियान जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था के सहयोग से सेक्टर 16 बी स्थित हरित उपवन में पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण की ओएसडी और ग्रेनो वेस्ट की प्रभारी गुंजा सिंह, डीजीएम संजय कुमार जैन और गिव मी ट्री के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। करीब 17 एकड़ की इस ग्रीन बेल्ट में सोमवार को पीपल, शीशम, सहजन, हरण, महुआ, आंवला और जामुन के 1000 पौधे रोपित किए गए। कुल 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
CSR फण्ड के तहत हो रहा काम
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत आयोजित इस पौधारोपण अभियान में प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री के करीब 1000 कर्मचारी शोध छात्र और एचसीएल टेक्नोलॉजी के कर्मचारी हिस्सा बने। सभी से अपील की गई है कि शहर को हरा भरा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए।
आने वाले समय में बढ़ेगी पौधे की संख्या
दावा किया गया है कि इस अभियान के तहत आने वाले समय में पौधों की संख्या और बढ़ेगी। यह संख्या 10,000 से भी ऊपर पहुंचेगी। शहर को हरा-भरा रखने के लिए प्राधिकरण लगातार कई कंपनियों के संपर्क में है। आने वाले समय पर कई अन्य मुख्य स्थान पर भी पौधे लगाए जाएंगे।
मिशन के तहत काम कर रहा प्राधिकरण
शहर में पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक मिशन के तहत काम कर रहा है। बीते दिनों भी 15000 पौधे लगाए गए थे। जिसमें कई अन्य पद्धति का प्रयोग किया गया था। अब इसको आगे भी जारी रखने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में CISF के जवान ने खुद को गोली मार कर उड़ाया
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
7 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines