Greater Noida News: देशभक्ति और किसानों की एकजुटता का संदेश देने के लिए आगामी 13 अगस्त को गौतम बुद्ध नगर में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर आज झाड़े वाले मंदिर (परीचौक) के पास समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजाराम नंबरदार ने की। किसानों की तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र होगी।
क्या बोले अध्यक्ष?
भारतीय किसान यूनियन पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि यह रैली संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आयोजित की जा रही है। रैली की शुरुआत ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से होगी और यह यमुना विकास प्राधिकरण, पी-3, कसाना होते हुए पेरीफेरल स्थित रामपुर सिरसा टोल पर समाप्त होगी।
तिरंगा यात्रा से सरकार को संदेश देंगे किसान
मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सरकार को एक शांतिपूर्ण और सशक्त संदेश देना है। उन्होंने कहा हम सभी किसान सरकार से शांतिपूर्वक अपनी जायज़ मांगें रखते है और यह अपेक्षा करते है कि सरकार किसानों के हित में ठोस निर्णय ले।
30 जुलाई को हुई थी महापंचायत
किसान अपनी अलग-अलग मांग को लेकर 30 जुलाई को महापंचायत भी कर चुके है। इसके अलावा पूर्व में भी कई बार प्राधिकरण पर तालाबंदी कर चुके है। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार अलग-अलग तरीके से विरोध जताते आए है। किसानों की मांग है कि सरकार उनकी जायज मांगो को पूरा करे।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस का हुआ एक्सीडेंट, टला बड़ा हादसा
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
33 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
48 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
50 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines