Greater Noida News: ईएमसी के अंतरिक विकास के लिए कंपनी का चयन, ग्रेटर नोएडा में उभरेगा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण का हब

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2) के विकास को लेकर नया अपडेट आया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब ईएमसी के अंतरिक विकास के लिए एक कंपनी का चयन किया गया है।

Yamuna Authority

यमुना प्राधिकरण का कार्यालय (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2) के विकास को लेकर नया अपडेट आया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब ईएमसी के अंतरिक विकास के लिए एक कंपनी का चयन किया गया है। कंपनी ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर कार्य करेगी। यह कंपनी क्षेत्र में आधारभूत ढांचे जैसे सड़क, सीवर, जल आपूर्ति, ड्रेनेज का निर्माण करेगी।

206 एकड़ में बन रहा है इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
ईएमसी-2 यमुना प्राधिकरण के सेक्टर में 206 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। इस क्लस्टर को प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हैवेल्स इंडिया बना रही है। केंद्र सरकार से इस परियोजना को विकसित करने की अनुमति पहले ही मिल चुकी है। हैवेल्स के अलावा पांच अन्य प्रमुख कंपनियां भी इस क्लस्टर में शामिल होंगी। जिससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार दोनों में तेजी आएगी।

Advertisment

मेक इन इंडिया को मजबूती
ईएमसी-2 का विकास मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती देगा। इससे देशभर के निवेशकों के लिए ग्रेटर नोएडा आकर्षण का केंद्र बनेगा। आने वाले समय पर यहां पर और निवेश आने की संभावना है।

क्या बोले OSD?
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से न केवल इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि ईएमसी-2 की स्थापना से उत्तर प्रदेश को एक नया औद्योगिक और तकनीकी आयाम मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ