Greater Noida News: रक्षाबंधन त्योहार से पहले गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट पर रोकथाम और खाद्य मानकों की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में संचालित इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
राइस ब्रान ऑयल और मुनक्का सीज
दादरी स्थित सुंदर ट्रेडिंग से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। मिलावटी पाए गए 150 किलोग्राम तेल को सीज कर दिया गया। बिसरख स्थित बीकानेरी स्वीट्स से लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
178 किलोग्राम तेल सीज
दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा व मालती की टीम ने कुलेसरा में स्थित मुस्कान ट्रेडर्स से मुनक्का और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए। बैच नंबर और एक्सपायरी डेट न होने के कारण 15 किलोग्राम मुनक्का और 178 किलोग्राम तेल सीज किया गया।
खोया नष्ट, घेवर और मिठाइयों के नमूने भी लिए गए
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नमस्कार स्वीट्स की निर्माणशाला से दूध, छेना और खोया के नमूने लिए गए। खराब पाए गए लगभग 35 किलोग्राम खोया को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, सेक्टर 52, 31, 44 और 43 नोएडा के प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों बीकानेर स्वीट्स, ओम स्वीट्स, अग्रवाल स्वीट्स, बीकानेर मलाईवाला और हल्दीराम रेस्टोरेंट से घेवर, बर्फी, कॉटन सीड ऑयल और यूज्ड कुकिंग ऑयल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
कुल 14 नमूने जांच के लिए भेजे गए
संपूर्ण अभियान के दौरान कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि रक्षाबंधन के मौके पर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में भरा पानी, बीमारी फैलने का खतरा
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
18 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
1 hr agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
2 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
4 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines