Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के तहत 24 मीटर रोड बनाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने अस्तौली से आजमपुर गढ़ी तक तीन किलोमीटर लंबी और 24 मीटर चैड़ी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी ला दी है। यह सड़क फरवरी 2026 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी।
बन रहा है कूड़ा निस्तारण केंद्र
यह संपर्क मार्ग अस्तौली में विकसित हो रहे अत्याधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र से शुरू होकर दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित आजमपुर गढ़ी गांव तक जाएगा। सड़क के निर्माण से भारी वाहनों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही अस्तौली, आजमपुर गढ़ी, बांजरपुर, मसौता, खेरली आदि गांवों के लोगों को भी बड़ा लाभ पहुंचेगा।
हरित क्षेत्र और जल निकासी की व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों ओर 10-10 मीटर चैड़ा हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा जिससे पर्यावरण को लाभ मिलेगा। जलभराव की समस्या से बचाव के लिए सड़क के किनारे आरसीसी नाली भी बनाई जा रही है।
एनटीपीसी प्लांट से बढ़ेगी गतिविधि
अस्तौली में एनटीपीसी द्वारा 126 एकड़ भूमि पर 900 टन प्रतिदिन क्षमता वाला ठोस प्लांट विकसित किया जा रहा है। यह प्लांट मार्च 2026 तक चालू हो जाएगा। नोएडा का 600 टन व ग्रेटर नोएडा का 300 टन कचरा प्रोसेस किया जाएगा। इससे टोरिफाइड चारकोल (कोयले का पर्यावरण अनुकूल विकल्प) तैयार कर बिजली उत्पादन किया जाएगा।
गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
इस सड़क के निर्माण से भारी वाहन सीधे कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंच सकेंगे। अस्तौली, खेरली, आजमपुर गढ़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। वर्तमान में सीधी सड़क न होने के कारण स्थानीय निवासियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्या बोले एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ रोड कनेक्टिविटी पर बेहतर काम करने की कोशिश की जा रही है। हमारा प्रयास है कि रोड को जल्द बनाकर तैयार किया जाए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: पत्नी को वीडियो काॅल करके करता था परेशान, पति ने खौफनाक घटना को दिया अंजाम
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
10 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines