Uttar Pradesh News: यूपी में रिश्वत लेने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सरकारी विभाग पहले से ही इसे लेकर बदनाम हैं। वहीं पकड़े जाने के कई मामले सामने आने के बाद भी क्लर्क या अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के गोंडा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लेखपाल काम करने के बदले 50 रुपये घूस लेता दिखाई दे रहा है। रिश्वत लेने का यह मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना गोंडा सदर तहसील के बालपुर क्षेत्र की है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल लेखपाल के पास एक शख्स कागज बनवाने के लिए आया था। इस दौरान लेखपाल उससे घूस मांगने लगा और शख्स ने उसे पैसे निकालकर दे दिए। तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आमजन में अधिकारियों और क्लर्कों द्वारा रिश्वत लेने की वजह से काफी नाराजगी रहती है।
कहा बोहनी तो करा दो
वायरल वीडियो में लेखपाल यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि ‘बोहनी तो करा दो।’ इसपर शख्स ने उससे कहा कि चार दिन से आप चक्कर लगवा रहे हैं, क्या बोहनी कराया जाए। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
जांच के दिए गए आदेश
एसडीएम सदर ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। जिले में घूसखोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अधिकारियों में पकड़े जाने का भी डर नहीं है। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। जिले में रिश्वतखोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है। आदेश के बाद अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें-पुलिसवाले ने खाकी की भी न रखी लाज: रेप पीड़िता से कहा- मेरे साथ रात गुजार लो
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines