हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वाराणसी की तर्ज पर कोलकाता के घाटों पर होगी गंगा आरती, 2 मार्च को सीएम ममता खुद करेंगी शुरुआत

विज्ञापन
यह फोटो वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की है। इसी तर्ज पर कोलकाता में भी शुरुआत होने जा रही है।

Kolkata: अब कोलकाता में भी बनारस जैसी गंगा आरती होगी। इसकी शुरुआत 2 मार्च से हो रही है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कदमतल्ला घाट पर गंगा आरती का उद्घाटन करेंगी। शाम चार बजे यहां 15 वैदिक पुरोहित आरती करेंगे।

इस आयोजन की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं। कदमतल्ला घाट को सजाया गया है।

कदमतल्ला के बाद यहां होगी गंगा आरती

कदमतल्ला गंगा घाट के बाद कोलकाता के बाबू घाट, प्रिंसेप घाट, सहित कई अन्य घाटों पर भी गंगा आरती की शुरुआत होने वाली है। जिस तरह वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हर रोज शाम को गंगा आरती होती है। उसी तरह इसे भव्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –MP Politics: चुनावी साल में BJP को बड़ा झटका, इस नगर पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला

ममता बनर्जी ने की थी घोषणा

कोलकाता के कदमतल्ला गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश दौरे पर गई थीं।

विज्ञापन

उस दौरान वह गंगा आरती में भी शामिल हुई थीं। जिसके बाद जब वह कोलकाता वापस आई थीं, तब उन्होंने यह घोषणा की थी कि वाराणसी दशाश्वमेध घाट गंगा आरती के तर्ज पर कोलकाता के गंगा घाटों पर भी गंगा आरती की व्यवस्था करवाएंगी। जिसके तहत वह कोलकाता के कदमतल्ला गंगा घाट से गंगा आर्ती की गुरुवार शाम से पहली शुरुआत करने जा रही हैं।

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: TMC Twitter Hacked: ममता बनर्जी की पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक, नाम और लोगो बदला

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola