TMC Twitter Hacked: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया। पार्टी के खाते का डिस्प्ले पिक्चर (DP) बदल दिया गया था और डिस्प्ले हैंडल का नाम बदलकर युग लैब्स कर दिया गया था। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इसकी शिकायत की गई है। फिलहाल, हैक किए गए अकाउंट से साइबर अपराधियों ने कोई ट्वीट नहीं किया है।

विज्ञापन

बता दें कि युग लैब्स यूएस में स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो NFT और डिजिटल कलेक्टिबल्स डेवलप करती है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले साल YSR कांग्रेस का अकाउंट हुआ था हैक

पिछले साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैक किए गए YSR कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से क्रिप्टो-करेंसी को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। पार्टी के ट्विटर बायो को ‘NFT मिलेनियर’ में बदल दिया गया था और डिस्प्ले फोटो (DP) को बोरेड एप यॉट क्लब (BAYC) म्यूजियम की तस्वीर से बदल दिया गया था।

विज्ञापन

इससे पहले अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री की डिस्प्ले पिक्चर हटा दी थी। तब भी डिस्प्ले फोटो (DP) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो से बदलकर BAYC कलेक्शन की तस्वीर कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ