Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व CM अगले हफ्ते BJP में हो सकते हैं शामिल, अपनी पार्टी का भी करेंगे विलय

Amarinder Singh
विज्ञापन

नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह अगले सप्ताह नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह अपनी नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भी भाजपा में विलय करेंगे। PLC के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय होने की संभावना है।

पंजाब के पूर्व सीएम 80 साल के कैप्टन अमरिंदर सिंह हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बता दें कि अमरिंदर ने पिछले साल नवंबर की शुरुआत में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने के बाद अमरिंदर सिंह ने इसी साल 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। उनके सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, भाजपा ने 65 सीटों पर, पीएलसी ने 37 पर (कई उम्मीदवारों ने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना पसंद किया) और शिअद (संयुक्त) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कैप्टन को मिली थी हार

विज्ञापन

चुनाव में पीएलसी के सभी उम्मीदवार बुरी तरह हार गए। अमरिंदर खुद अपने गढ़ पटियाला से हार गए। भाजपा दो सीटें जीतने में सफल रही, जबकि पूर्व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाली शिअद (संयुक्त) को एक भी सीट नहीं मिली। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की थी, जिसमें कांग्रेस की हार हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को अमरिंदर की सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया था। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत ग्रेवाल ने बताया था कि अमरिंदर के लंदन जाने से पहले पीएलसी का बीजेपी में विलय तय हो गया था और देश लौटने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ