हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात: अहमदाबाद में BRTS बस और वापी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन

अहमदाबाद: गुजरात में शुक्रवार सुबह आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं हैं। पहली घटना गुजरात के वापी की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना वापी के गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) की है।

अहमदाबाद BRTS बस में भी लगी आग

आग लगने की दूसरी घटना अहमदाबाद के मेमनगर बस स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक, यहां बीआरटीएस की एक बस में आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से कुछ मिनट पहले करीब 40 यात्री बस से उतरे थे। यात्रियों के उतरने के तुरंत बाद ही अचानक बस में आग लग गई।

आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola