गुजरात में "आप" की बढ़ती हुई लोकप्रियता से डरकर अरविंद केजरीवाल को कुचलने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है: सौरभ भारद्वाज

Vijay Nair

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई विजय नायर से जबरन एक्साइज मामले में मनीष सिसोदिया का नाम कहलवाना चाहती है, जिससे कि उप मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर सकें।‌ सीबीआई बार-बार विजय नायर को बुलाकर दवाब बना रही थी कि मनीष सिसोदिया का नाम ले लीजिए। सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री के घर छापे मारे लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। गुजरात में “आप” की बढ़ती हुई लोकप्रियता से डरकर अरविंद केजरीवाल को कुचलने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की सीबीआई ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को कोर्ट के अंदर पेश किया गया है।

इस गिरफ्तारी को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने एक्साइज के अंदर तथाकथित गड़बड़ियां की हैं। लेकिन विजय नायर, आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन प्रभारी हैं। पहले पंजाब के अंदर कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी को बनाने का और लागू करने का काम बखूबी किया। इस समय गुजरात के अंदर पार्टी के लिए कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी का काम कर रहे थे। सीबीआई बार-बार उनको बुलाकर एक ही दवाब बना रही थी कि आप उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम ले लीजिए। क्योंकि सीबीआई के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री के घर छापे मारे, बैंक लॉकर को देखा लेकिन कोई सबूत सैकड़ों छापेमारी के बाद भी नहीं मिला। सीबीआई को जांच करते हुए कई महीने हो गए हैं। ऐसे में अब सीबीआई की पूरी कवायद यही है कि किसी भी तरीके से प्रेशर बनाकर आप उपमुख्यमंत्री का नाम ले लीजिए, ताकि उनको हम गिरफ्तार कर लें।

विज्ञापन

अब हमें डर है कि सीबीआई विजय नायर को टॉर्चर और उनको परेशान करेगी, ताकि वह किसी भी दबाव के अंदर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम ले लें। यह कार्रवाई गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से डरकर अरविंद केजरीवाल को कुचलने के लिए की जा रही है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक और गैरकानूनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ