हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Greater Noida News: फरक्का एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 यात्री घायल

---विज्ञापन---

Greater Noida News: शुक्रवार देर रात दनकौर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पंजाब के भटिंडा से बिहार के बालू घाट जा रही फरक्का एक्सप्रेस (15744) की एक बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। आशंका में डूबे यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और डर के मारे कई लोग चलती ट्रेन से ही कूद पड़े। इस घटना में करीब 20 यात्रियों को चोट आई। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरों ने 20 से अधिक यात्रियों के पर्स व मोबाइल भी उड़ा लिए।

यात्रियों ने दो बार की चेन पुलिंग
रात करीब 12:30 बजे ट्रेन जब दनकौर स्टेशन के समीप पहुंची तो S-7 कोच के पास से धुआं उठता देखा गया। पहले यात्रियों ने इसे हल्के में लिया, लेकिन जब ट्रेन आगे बढ़ी तो धुआं और तेज हो गया। यात्रियों ने दोबारा चेन खींचकर ट्रेन को फिर रोका। इस बीच कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले ही कोच से कूद गए, जिससे उन्हें पैर में मोच और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई।

आग की बात निकली झूठी
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और ट्रेन एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कोच के ब्रेक लेदर चिपक जाने से धुआं निकला था। किसी भी तरह की आग नहीं लगी थी। लगभग 30 मिनट की जांच के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया।

---विज्ञापन---

अलीगढ़ पहुंचने में हुआ लेट
दनकौर में काफी देर तक ट्रेन रुकने की वजह से अलीगढ़ पहुंचने में ट्रेन को करीब 2 घंटा लेट हो गया। हालांकि गनीमत रही कि यात्रियों ने हौसला बनाए रखा। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों का बिल्डर कार्यालय पर प्रदर्शन, फिर मिला आश्वासन

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola