हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: किसान हो जाएं सावधान!, यहां व्यापारी की दुकान से लाखों की नकली DAP खाद व सामग्री जब्त

विज्ञापन
DAP

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर खाद व्यापारी पंकज जैन के यहां गोडाउन से लाखों रुपयों का नकली डीएपी खाद व खाद बनाने की सामग्री जप्त की गई। जिले के कृषि विभाग व मनावर तहसीलदार के द्वारा यह कार्यवाई की गई है।

अभी पढ़ें – MP: मजदूरों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

दरअसल, जिले के मनावर में एक व्यापारी की दुकान से नकली खाद मिलने का मामाल सामने आया है। आरोपी व्यापारी  फतेलाल बिजेलाल फर्म का मालिक है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंकज के यहां से लाखों रुपये का नकली डीएपी खाद पकड़ा गया है।  आरोप है कि पंकज के द्वारा अपने गोडाउन में लंबे समय से नकली खाद बनाने का काम किया जा रहा था, जिसकी शिकायत धार कलेक्टर को लगातार मिल रही थी।

600 से 700 बोरी जब्त

इस पर धार कृषि विभाग व मनावर तहसीलदार द्वारा मनावर के खाद व्यापारी पंकज जैन के कारखाना पर बड़ी छापेमार कार्यवाई करते हुए व्यापारी ने गोडाउन में नकली डीएपी खाद बनाने का कारखाना खोल रखा था। इसमें लगभग 600 से 700 बोरी नकली खाद व खाद को बनाने के लिए व्यापारी ने नमक,बालू रेत व अन्य सामग्री रख रखी थी, जिसे जप्त किया गया।

अभी पढ़ें – पंजाब: पटियाला के बडूंगर गांव समेत ज़िला फ़तेहगढ़ साहिब का गांव मंडोफल भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित

यह कार्यवाई देर रात्रि धार कृषि विभाग व मनावर तहसीलदार द्वारा की गई। आगे की कार्यवाई शनिवार को की जाएगी। फिलहाल, देर रात होने से गोडाउन को सील किया गया है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें