नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वर्चुअली बैठक में शामिल हुईं।
अभी पढ़ें – नीतीश का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- केंद्र को खुश करने के लिए करते हैं बयानबाजी
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी उनके साथ मौजूद थीं। बता दें कि सोनिया गांधी का विदेश में मेडिकल चेक-अप चल रहा है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों उनके साथ हैं।
24-30 सितंबर के बीच भरा जाएगा नामांकन
सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन भरने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह एआईसीसी अध्यक्ष नहीं होंगे।
2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। बाद में अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभालने वाली सोनिया गांधी ने भी 2020 में पद छोड़ने की पेशकश की थी।
अभी पढ़ें – Swine Flu: झारखंड में स्वाइन फ्लू के चार केस मिले, हाई अलर्ट पर हेल्थ डिपार्टमेंट
सीडब्ल्यूसी की बैठक में ये थे शामिल
कांग्रेस कार्य समिति की आज हुई बैठक में आनंद शर्मा, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, के सी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पी चिदंबरम, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के अन्य नेता शामिल थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 mins agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 hr ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
2 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
14 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines