रांची: अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक बार फिर रांची में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश से जुड़े रांची के एक घर से दो एके-47 राइफल जब्त की है। फिलहाल बरामद हथियार को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
अभी पढ़ें – तेलंगाना: भाजपा विधायक टी राजा के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की और राज्य में कथित अवैध खनन की चल रही मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दो एके-47 राइफलें बरामद कीं। बताया कि हथियार रांची के एक घर की अलमारी में रखे गए थे।
कौन है प्रेम प्रकाश
जिस प्रेम प्रकाश के ठिकाने से एके-47 बरामद की गई है, उसका नाम अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले में सामने आ चुका है। कहा जाता है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में प्रेम प्रकाश की पकड़ मजबूत थी। IAS पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था।
जुलाई में भी ईडी ने की थी छापेमारी
बताया जा रहा है कि मामले से पहले गिरफ्तार किए जा चुके जुड़े पंकज मिश्रा और बच्चू यादव से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने ये छापेमारी की है। ईडी की जांच तब शुरू हुई जब एजेंसी ने 8 जुलाई को मिश्रा और उनके कथित सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारा। उस दौरान झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर छापेमारी की गई थी।
अभी पढ़ें – गुना में पार्वती नदी उफान पर, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें डायवर्ट
बैंक खातों से ईडी ने जब्त किए थे 13.32 करोड़ रुपए
जुलाई की छापेमारी के तुरंत बाद, ईडी ने 50 बैंक खातों में पड़े 13.32 करोड़ रुपये की राशि को जब्त कर लिया। जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूत, जिसमें विभिन्न व्यक्तियों के बयान, डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज शामिल हैं, जिससे पता चला है कि जब्त की गई नकदी या बैंक बैलेंस वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन से प्राप्त हुआ है। बता दें कि ईडी ने मार्च में मिश्रा और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के बाद तलाशी शुरू की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
24 mins agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
51 mins agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
5 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines