राजकोट: गुजरात दौरे के दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीजेपी पार्टी न छोड़े और आप पार्टी के लिए अंदर से काम करें। केजरीवाल ने राजकोट में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बीजेपी से भुगतान मिलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा- सेवा के बदले क्या मिला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पन्ना प्रमुख, गांवों, बूथों और तालुकाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भाजपा ने उनकी सेवा के बदले उन्हें क्या दिया? उन्होंने कहा, “आप (भाजपा कार्यकर्ता) उस पार्टी में रह सकते हैं लेकिन आप पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। उनमें से कई को भाजपा की ओर से भुगतान मिलता है, इसलिए वहां से भुगतान लें लेकिन हमारे लिए काम करें, क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है।”
अभी पढ़ें – अमित शाह बोले- केरल कांग्रेस हो रही गायब, भाजपा है केरल का भविष्य
केजरीवाल ने प्रदेश के लोगों से अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त बिजली देने का वादा किया और कहा कि भाजपा ने उनके कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को ये सुविधाएं नहीं दीं, लेकिन आप पार्टी देगी।
केजरीवाल ने किए हैं ये वादे
केजरीवाल ने कहा कि जब हम सरकार बनाएंगे, हम आपको 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे और आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाएंगे जहां उन्हें मुफ्त शिक्षा मिलेगी। आप पार्टी हर परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करेगी और आपके परिवार में महिलाओं को भत्ते के रूप में 1,000 रुपये दिए जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 27 साल के शासन के बाद भाजपा में बने रहने और फिर से उनकी जीत के लिए काम करने का कोई मतलब नहीं है। केजरीवाल ने गुजरात आप के महासचिव मनोज सोरथिया पर हाल में हुए हमले का मुद्दा उठाया और आशंका जताई कि आप का समर्थन करने के लिए गुजरात के लोगों पर कई और हमले होंगे। उन्होंने कहा, “मनोज सोरथिया पर हमले से पता चलता है कि भाजपा हताश है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए।”
अभी पढ़ें – सांसद निशिकांत दुबे बोले- हेमंत सोरेन अलीबाबा हैं और उनके समर्थक 40 चोर
आप को कांग्रेस पसंद नहीं
केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी कांग्रेस की तरह नहीं है और सत्ताधारी पार्टी से डरेगी नहीं। सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, “आपने अब तक कांग्रेस से निपटा है, लेकिन हम आप पार्टी के लोग हैं। हम सरदार पटेल और भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।” केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि वह इस तरह के हमले कर आप पार्टी और नेताओं को डरा सकती है तो यह गलत है।
केजरीवाल बोले- हम कायर नहीं हैं
केजरीवाल ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। हम कायर नहीं हैं। हम अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ेंगे। गुजरात के छह करोड़ लोगों के पास अब (आप में) एक विकल्प है। वे भाजपा के 27 साल के कुशासन का जवाब देंगे। उन्होंने लोगों से हिंसा का सहारा नहीं लेने की अपील की।
आने वाले 2-3 महीनों में आप नेताओं पर बढ़ेंगे हमले: केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि आने वाले 2-3 महीनों में आप पार्टी के नेताओं पर हमलों की संख्या बढ़ेगी। वे उन लोगों पर भी हमला करेंगे जो कहते हैं कि वे आप पार्टी को वोट देंगे। जो लोग बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं, उन पर भी हमला किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए बल्कि धैर्य रखना चाहिए और भाजपा को बाहर करने के लिए (ईवीएम) बटन दबाकर अपना गुस्सा जाहिर करना चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines