Rajasthan News: सोशल मीडिया पर राजस्थान के जोधपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते को कार से बांधकर दौड़ाया जा रहा है। कुत्ते की गर्दन में एक रस्सी बंधी है जिसे कार सवार ने पकड़ा हुआ है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डॉग होम फाउंडेशन ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1571501142672314368
कार चलाने वाला शख्स का नाम डॉक्टर रजनीश गलवा बताया जा रहा है जो मुख्य रूप से सर्जन के तौर पर जाने जाते हैं। वीडियो में डॉ. गालवा अपनी एसयूवी चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुत्ते के पट्टे में रस्सी बांधकर वे पकड़े दिख रहे हैं। इस दौरान रस्सी से बंधे कुत्ते को गाड़ी के पीछे भागते हुए देखा जा सकता है।
लोगों ने ऐसा न करने की अपील की, डॉक्टर ने अनसुना किया
पूरे मामले के दौरान कुत्ता थका नजर आ रहा है और सड़क पर इधर-उधर दौड़ता दिख रहा है। इस दौरान पीछे से आ रहे कुछ वाहन सवारों ने डॉक्टर गलवा से ऐसा न करने की अपील भी कि लेकिन उन्होंने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉक्टर गालवा की आलोचना की है। यूजर्स ने इस मामले को जानवरों के खिलाफ क्रूरता बताया है। उधर, मामले की जानकारी के बाद डॉग होम फाउंडेशन ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
11 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
32 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
35 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
37 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
45 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines