नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध मार्च के दौरान कोलकाता में आज हुई झड़पों में भाजपा नेता की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को चिल्लाते हुए सुना गया, “मेरे शरीर को मत छुओ। आप महिला हैं, मैं पुरुष हूं।”
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, मिनी बस खाई में गिरी, 11 की मौत
सुवेंदु अधिकारी एक महिला पुलिसकर्मी को संबोधित करते हुए बोल रहा थे जो उन्हें पुलिस की वैन में ले जाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। इसके बाद सुवेंदु ने एक पुरुष पुलिसकर्मी को बुलाया। बाद में उन्होंने कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं।
वहीं, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया जिसमें सुवेंदु अधिकारी बोल रहे हैं कि वे हर महिला की आंखों में मां दुर्गा को देखते हैं। बता दें कि एक वक्त सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के एक सीनियर नेता थो और ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी थे। 2021 के बंगाल चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा आज ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा ममता सरकार की ओर से किए गए कथित भ्रष्टाचार का विरोध कर रही थी।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5108 नए केस, 31 की मौत
विरोध प्रदर्शन के लिए हावड़ा ब्रिज के पास जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता बंगाल पुलिसकर्मियों से भीड़ गए थे जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
17 mins agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
33 mins ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
11 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
13 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
14 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines