Delhi Murder Case: दिल्ली के भारत नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 साल के युवक की क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद जान चली गई। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। जोकि एक काॅस्मेटिक स्टोर में काम करता था। पीड़ित अपने परिवार के साथ इसी क्षेत्र में रहता था।
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मौत की सूचना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मिली। इसके बाद मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक विशाल का छोटा भाई कुणाल कुछ लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।
झगड़े के बाद बीच बचाव करने पहुंचा था मृतक
विवाद बढ़ा तो कुणाल ने अपने विशाल को सूचित किया जोकि उस वक्त घर पर ही थे। इसके बाद विशाल क्रिकेट के मैदान में पहुंचा और बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। इस बीच अन्य लोगों ने उसे किक्रेट बैट से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से विशाल बुरी तरह घायल हो गया और उसे हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
मामल में पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के रिश्तेदार राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मैच के दौरान एक लड़का मैदान पर आया और खेल में शामिल होने की बात की। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि विशाल शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में सरकारी अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, कहीं ये बड़ी साजिश तो नहीं?
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
1 hr agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
2 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
4 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
17 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
18 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
21 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines