दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, कहीं ये बड़ी साजिश तो नहीं?

Gurupatwant Singh Pannu: अमेरिका में बैठा आतंकी पन्नू लगातार भारत के खिलाफ खालिस्तानी मूवमेंट को हवा दे रहा है। इससे पहले कई बार पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगल चुका है। पन्नू ने अब फिर से दिल्ली में चुनाव के बीच शांति भंग करने की कोशिश की है। दो मेट्रो स्टेशनों पर पन्नू ने खालिस्तानी नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ली है।

Gurpatwant Singh Pannu

Delhi Crime News: दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के नीचे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। ये नारे किसने लिखे? इस बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है। दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मेट्रो स्टेशनों पर नारे लिखे देखे जाने के बाद लोगों में भी हलचल दिखी। सवाल उठने लगा है कि चुनाव के बीचे ऐसी कोशिश किसी गहरी साजिश का हिस्सा तो नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में फिलहाल लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। दो मेट्रो स्टेशनों के बीच में किसी ने नारे लिखने की हिमाकत की है। नारे किसने लिखे और ऐसा करने के पीछे मकसद क्या है? इसको लेकर लगातार दिल्ली पुलिस काम कर रही है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है।

जैसे ही पुलिस को नारों के बारे में पता लगा, तुरंत एक टीम मौके पर आई। इसके बाद सभी नारे मिटा दिए गए। पुलिस आरोपियों के बारे में तेजी से पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। नारों को लिखने के पीछे गहरी साजिश हो सकती है? इसको लेकर भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन

आतंकी पन्नू ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

वहीं, सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह ने नारों को लेकर जिम्मेदारी ली है। आतंकी ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट डाली है। ये आतंकी फिलहाल अमेरिका में है, जो लगातार भारत में खालिस्तानी मूवमेंट तेज करने की कोशिश करता रहता है। इससे पहले भी दिल्ली में ऐसे नारे लिखे मिल चुके हैं। इसी साल मार्च महीने में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर ऐसे नारे लिखे मिले थे। वहीं, उत्तर नगर इलाके में 26 जनवरी से कुछ दिन पहले सरकारी स्कूल की दीवारों पर ऐसे नारे दिखे थे। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ