Delhi Stabbing Video: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 21 साल की लड़की को उसके 22 साल के दोस्त ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि आरोपी इस बात से नाराज था कि लड़की ने उससे बात करना छोड़ दिया था।
आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसकी पहचान सुखविंदर सिंह (22) के रूप में हुई है।
और पढ़िए –कंझावला कांड: कार के अंदर मौजूद थी लड़की? अब तक कोई सुराग नहीं मिला
दोनों के बीच लंबे समय से थी दोस्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की आरोपी से कई सालों से दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती में खटास आ गई। इसके बाद युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। आरोपी इसी बात से नाराज था और उसने सोमवार को लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।
बाद में पुलिस को पता चला कि वह अंबाला भाग गया था और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, घायल युवती को दिल्ली के जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
12 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
17 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
19 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
19 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
21 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
23 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
23 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines