दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर दोस्त का इंतजार कर रही थी महिला, लड़का करने लगा 'अश्लील इशारे'
Edited By Om Pratap

मंडी हाउस मेट्रो परिसर की तस्वीर।
Edited By Om Pratap

मंडी हाउस मेट्रो परिसर की तस्वीर।
Delhi Metro Station: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक बार फिर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामला मंडी मेट्रो स्टेशन का है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 23 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला को देखकर युवक अश्लील इशारे कर रहा था।
आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बी.फार्मा किया है और वर्तमान में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करता है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि सोमवार को महिला ने पुलिस को बताया कि वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर रही थी।
महिला के मुताबिक, वो मंडी हाउस पर उतर गई और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उस पर आपत्तिजनक हरकतें/इशारे करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने स्टेशन पर सीआईएसएफ स्टाफ से संपर्क किया।
जब तक सीआईएसएफ स्टाफ पहुंचा, आरोपी मेट्रो में सवार होकर भाग गया। महिला ने बताया कि मैंने शिकायतकर्ता के बारे में एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट डाला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।
पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक ने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी नंगली मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतर गया। बाद में पता चला कि आरोपी राजीव नगर, बेगमपुर में रहता है। जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने यात्रियों से मेट्रो में यात्रा करते समय जिम्मेदारीपूर्वक आचरण करने को कहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: