Very Poor Air Quality in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में जहरीली होती हवा के चलते गैर-आवश्यक निर्माण कार्यों और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल बसों-ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हवा की गुणवत्ता बहुत निम्न ‘स्तर’ पर पहुंचने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRP-3) के तहत दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने अपने आदेश में कहा कि अत्यधिक प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। 2 नवंबर, 2023 को सुबह 10 बजे से दिल्ली का AQI तेजी से बढ़ रहा है और शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 392 दर्ज किया गया। इसके अलावा, शाम 5 बजे दिल्ली का औसत AQI था 402 जो अत्यधिक प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण और बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में जहरीली होती हवा को लेकर ग्रैप-3 गाइडलाइन आ गई है इसमें क्या निर्देश दिए गए हैं यहां पढ़ें…
ग्रैप-3 गाइडलाइन में क्या है?
1. सड़कों की मशीनीकृत/वैक्यूम-आधारित सफाई को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
2. व्यस्ततम सड़कों और धूल भरे रास्ते पर दैनिक पानी का छिड़काव करें और कूड़ी लैंडफिल में एकत्रित धूल का उचित निपटान सुनिश्चित करना।
3. निजी वाहनों से कम यात्रा करें और सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल करें।
4. दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लागू की गई है। हालांकि इसमें कुछ पिरयोजनाओं को छूट दी गई है।
5. दिल्ली-एनसीआर में स्टोन क्रशरों का संचालन बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
6. एनसीआर में सभी खनन और इससे संबंधित गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
7. दिल्ली में पड़ोसी राज्यों से आने वाले डीजल वाले 4 पहिया वाहनों के संचालन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।
8. दिल्ली- एनसीआर और जीएनसीटीडी में जहरीली हवा के कारण सरकारें पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में भौतिक कक्षाएं बंद करने और ऑनलाइन मोड में कक्षाएं संचालित करने पर निर्णय ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi Air Quality: ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, नोएडा में AQI 274 दर्ज
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
13 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
14 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
17 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines