दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध यात्री को पकड़ने के लिए सीआईएसएफ (CISF) के जवान ने जिस तरह मुस्तैदी दिखाई, उसकी तारीफ अब सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा है. सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद एक व्यक्ति अचानक भागने लगा. इसके बाद CISF जवान ने उसका पीछा किया और स्टेशन के गेट नंबर एक के पास उसे पकड़ लिया. इस घटना का 27 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
जांच के बाद अचानक भागने लगा यात्री
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई. स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक शख्स की गतिविधियों पर सीआईएसएफ के जवानों की नजर थी. वीडियो में जवानों को यात्री की तलाशी लेते देखा जा सकता है. इसके बाद वह एक्स-रे बैगेज स्कैनर से अपना बैग उठाता है और महिलाओं के लिए लगाए गए एंट्री गेट से बाहर निकलकर भागने लगता है.
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली फिलहाल लिस्ट से बाहर
शख्स को भागते देख वहां तैनात एक जवान ने तुरंत दौड़ लगा दी. उसने हाथ में पकड़ा मेटल डिटेक्टर छोड़ दिया और संदिग्ध शख्स की तरफ भागा. अंडरग्राउंड स्टेशन से बाहर निकलने के लिए शख्स एस्केलेटर की ओर भागा, जबकि जवान ने सीढ़ियों से उसका पीछा किया.
गेट नंबर एक पर जवान ने दबोचा
CISF जवान ने तेजी दिखाते हुए स्टेशन के गेट नंबर-1 के एग्जिट गेट पर शख्स को दबोच लिया. इस दौरान एक अन्य जवान भी शख्स को पकड़ने के लिए बाद में पहुंचता है. दोनों जवान संदिग्ध को वापस स्टेशन के अंदर ले आए. सुरक्षा बल की मुस्तैदी के चलते संदिग्ध को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: नेहा बोरा ने शांति बॉन्ड के लिए मिले पुलिस नोटिस को चुनौती दी, पहुंचीं हाई कोर्ट
बैग में कपड़े के सिले हिस्से में मिला संदिग्ध पदार्थ
सीआईएसएफ के अनुसार, शख्स के बैग में रखे अंडरगार्मेंट्स के सिले हुए हिस्से में छिपाकर एक अर्धठोस पदार्थ रखा गया था. शुरुआती संदेह है कि यह सोने का पेस्ट हो सकता है. हालांकि, पदार्थ असल में क्या था उसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद पदार्थ वास्तव में क्या है और उसे छिपाकर ले जाने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था.
संबंधित खबरें
दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
5 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
6 hrs agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
8 hrs agoदिल्ली में रविवार रात इस महीने की अब तक की सबसे ठंडी रात
10 hrs agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
12 hrs ago'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
2 days agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
2 days agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines