राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदियां लगाना समस्या का समाधान नहीं है. सीएम रेखा ने समाज में लड़कों की परवरिश, उनके व्यवहार और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत बताई. सीएम रेखा ने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पुलिस, प्रशासन और न्याय व्यवस्था की भी है.
लड़कों की परवरिश पर भी हो बहस
दिल्ली स्थित मैत्रेयी कॉलेज के डायमंड जुबली समारोह को संबोधित करते हुए CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जब भी महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आती हैं, तो अक्सर परिवार और समाज की पहली प्रतिक्रिया लड़कियों पर पाबंदी लगाने की होती है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ लड़कियों की ही क्यों हो? लड़कों के व्यवहार और उनकी परवरिश पर भी उतनी ही चर्चा होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता ने किया अंगदान का ऐलान, किडनी-लिवर, फेफड़े; जानिए क्या-क्या करेंगी दान?
‘ना का मतलब ना ही होता है’
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि समाज में लड़कों को बचपन से ही महिलाओं का सम्मान करने और सहमति की अहमियत समझाने की जरूरत है. उन्होंने पीएम मोदी के 2014 के स्वतंत्रता दिवस भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी लड़कियों को सलाह देने के बजाय लड़कों से सवाल करने और उन्हें समझाने की बात कही गई थी. सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि किसी भी रिश्ते या परिस्थिति में ना का मतलब ना ही होता है.
गौरतलब है कि सीएम रेखा गुप्ता का ये बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बवाल मचा हुआ है. इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रही हैं. युवतियां सिर्फ सुरक्षा की मांग नहीं कर रहीं, बल्कि यह सवाल भी उठा रही हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उनकी आजादी पर पाबंदी क्यों लगाई जाए?
यह भी पढ़ें: हरियाणा में जन्म, ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर; रेखा गुप्ता कौन, जो बनीं दिल्ली की सीएम
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines