सोशल मीडिया पर ‘प्रैंक’ और ‘स्ट्रीट कॉमेडी’ के नाम पर बनाई गई एक रील ने दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर आमिर शौकीन उर्फ मोहम्मद आमिर को हवालात पहुंचा दिया है. त्रिपुरा के एक युवक पर खुलेआम नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अब त्रिपुरा पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है.
यह भी पढ़ें : ‘मेट्रो और पूल कैब का इस्तेमाल करें…’ GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
कौन है आमिर शौकीन?
आमिर शौकीन दिल्ली का एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वह अक्सर आम लोगों के साथ बातचीत और प्रैंक शैली के वीडियो बनाता रहा है. इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख 40 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह 2,000 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुका है. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि उसके वीडियो मजाक के नाम पर अक्सर दूसरों का सार्वजनिक उपहास उड़ाने और उत्पीड़न की हद तक पहुंच जाते हैं.
एक महीने पहले बनाया था विवादित वीडियो
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आमिर शौकीन ने करीब एक महीने पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने त्रिपुरा के रहने वाले युवक पर नस्लीय टिप्पणियां की थीं. वीडियो में वह युवक को ‘चाइनीज’ कहता और उसका सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाता नजर आया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई नेताओं ने इस पर सख्त आपत्ति जताई और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. चौतरफा घिरने के बाद आमिर ने माफी मांगते हुए दावा किया कि यह वीडियो ‘स्क्रिप्टेड’ था और केवल मजाक के उद्देश्य से बनाया गया था.
सदर बाजार थाने में केस दर्ज, त्रिपुरा पुलिस भी पहुंची
सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझा और किसी बाहरी शिकायत का इंतजार किए बिना खुद ही मामले में शिकायतकर्ता बन गई. उत्तरी जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए बिना खुद संज्ञान लिया और सदर बाजार थाने में BNS की कई धाराओं (192, 196, 352 और 353) के तहत मामला दर्ज किया. टेक्निकल सर्विलांस और कई टीमों की छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. अब त्रिपुरा पुलिस की टीम सदर बाजार थाने पहुंचकर आरोपी की कस्टडी लेने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की ‘ब्रो’ संग वायरल हुई मजेदार रील, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच हंस पड़े जवान
संबंधित खबरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
3 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
4 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
6 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
8 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
11 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
12 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines