Who is IPS SBK Singh?: दिल्ली पुलिस को अब अपना कमिश्नर मिल गया है। प्रशासन की तरफ से IPS एसबीके सिंह को दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। आज ही पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब उनकी जगह एसबीके सिंह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की जिम्मेदारी निभाएंगे। दिल्ली पुलिस के अगले कमिश्नर को लेकर लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं। जिसकी तस्वीर आज साफ हो गई है। उनके अनुभव और सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। चलिए जानते हैं कि आखिर IPS एसबीके सिंह कौन हैं?
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने एसबीके सिंह
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीके सिंह 1 अगस्त से यह पदभार ग्रहण करेंगे और अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए आदेश में साफ लिखा है कि आईपीएस एसबीके सिंह, जो अभी दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं, उन्हें 1 अगस्त 2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
कौन हैं IPS एसबीके सिंह
IPS एसबीके सिंह AGMUT कैडर के 1988 बैच के ऑफिसर हैं। फिलहाल, वह होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह मिजोरम के डीजीपी, अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी, स्पेशल सीपी टेक और पीआई स्पेशल सीपी एल एंड ओ, स्पेशल पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), स्पेशल पुलिस आयुक्त (खुफिया), संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), और दिल्ली पुलिस की EOW में एडिशनल सीपी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है ‘हौसलों की उड़ान’, जो दिल्ली के कोने-कोने से निकालेगी टैलेंट, ये होगा प्रोसेस
तबादले को लेकर चर्चा में आए
बता दें कि साल 2022 में दिल्ली पुलिस में तैनात एसबीके सिंह का तबादला कर उन्हें होमगार्ड का डीजी बना दिया था। उनका तबादला तब हुआ था जब दिल्ली पुलिस में वापसी को महज 5 महीने ही हुए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस में 4 साल बाद उनकी वापसी की थी। इसलिए उनका तबादला काफी सुर्खियों में रहा था।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
5 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
12 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
14 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
18 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
18 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
21 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines