रशियन युवती को दिल्ली एयरपोर्ट पर किसने दिया अपना नंबर? वीडियो में बताया सच

रशियन युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी पर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पासपोर्ट कंट्रोल अधिकारी ने उसकी टिकट पर अपना नंबर लिखा और उसे कॉल करने को कहा है।

russian, delhi airport, viral video

dijidol

Russian woman claims: इंडिया घूमने आई एक रशियन युवती ने दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी पर संगीन आरोप लगाए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर युवती ने आरोप लगाया पासपोर्ट कंट्रोल अधिकारी ने उसकी टिकट पर अपना नंबर लिखकर उसे दिया। युवती का आरोप है कि पासपोर्ट जांच अधिकारी ने न केवल उसकी टिकट पर अपना नंबर लिखा बल्कि उसे अगले बार इंडिया आने पर कॉल करने को भी कहा है। दरअसल, dijidol नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में उसने ये दावे किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘अरे यार! व्हाट इज दिस बिहेवियर’

पोस्ट पर उसने लिखा ‘अरे यार! व्हाट इज दिस बिहेवियर’। युवती ने इस बारे में लोगों से सवाल करते हुए पूछा की क्या एयरपोर्ट पर जांच अधिकारी का ये व्यवहार सही था? इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट किया। अधिकांश लोगों ने जांच अधिकारी के इस व्यवहार को अनुचित बताया। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि वह शायद अगले बार उसे दिल्ली घूमने में मदद करना चाहता हो।

29 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स जमकर इस वीडियो को देख रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 29 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 4000 से अधिक लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। जिस युवती ने यह वीडियो डाली है, वह ट्रेवल ब्लॉगर है, इससे पहले उसकी एक अन्य वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उसने भारतीय पति की तलाश होने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ